---Advertisement---

पूर्व विधायक पंजाब सिंह के पौत्र, कक्षा 10वीं के छात्र शिवेन्द्र सिंह का आकस्मिक निधन, संस्कृत का पेपर था निर्धारित

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कुसमी में शोक, पूर्व विधायक पंजाब सिंह के पौत्र, कक्षा 10वीं के छात्र शिवेन्द्र सिंह का आकस्मिक निधन, संस्कृत का पेपर था निर्धारित

एमपी के सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक पंजाब सिंह के पौत्र एवं कक्षा 10वीं के छात्र शिवेन्द्र सिंह का अचानक निधन हो गया। परिवार और पूरे इलाके में इस घटना से गहरा शोक व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवेन्द्र सिंह (पिता – रमेश सिंह) 19 फरवरी को आयोजित होने वाले संस्कृत विषय के बोर्ड परीक्षा पेपर की तैयारी में जुटे थे। जहा परिजनों ने बताया कि वह बुधवार की रात देर तक पढ़ाई करने के बाद सामान्य रूप से सोने चले गए थे। घर में परीक्षा को लेकर उत्साह और तनाव दोनों का माहौल था, क्योंकि अगली सुबह उनका महत्वपूर्ण पेपर निर्धारित था।

वही सुबह जब परिवार के सदस्य उन्हें जगाने पहुंचे, तो स्थिति असामान्य प्रतीत हुई। बताया जाता है कि शिवेन्द्र सिंह को सांस लेने में कठिनाई के संकेत दिखे। घबराए परिजन तत्काल उन्हें कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां उपस्थित चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिवेन्द्र सिंह की माता वीणा सिंह जनपद सदस्य के रूप में सक्रिय हैं, जबकि उनके पिता रमेश सिंह शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। परिवार की सामाजिक पहचान और सार्वजनिक जीवन से जुड़े होने के कारण अनेक जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और परिचित शोक व्यक्त करने पहुंचे।

जिसके बाद चिकित्सकों द्वारा मृत्यु घोषित किए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नियमानुसार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे आकस्मिक मृत्यु माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

आज एक होनहार छात्र की इस असामयिक मृत्यु ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे कुसमी क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। परीक्षा की तैयारी में जुटे युवा की अचानक हुई मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

---Advertisement---
Share & Earn