---Advertisement---

प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े गए शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, पत्नी ने कार रुकवा कर प्रेमिका की जमकर कर दी धुनाई…

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े गए शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, पत्नी ने कार रुकवा कर प्रेमिका की जमकर कर दी धुनाई…

बीच बचाव कर रहे हृदय रोग विशेषज्ञ भी हुए पत्नी के गुस्से का शिकार, सोशल मीडिया में हुआ वीडियो हुआ वायरल…

मध्य प्रदेश रीवा: संभागीय संजय गांधी अस्पताल में बतौर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केडी सिंह की कार का पीछा कर रही उनकी पत्नी डॉ प्रियंका सिंह ने प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया जिसके बाद पत्नी ने बीच सड़क में न सिर्फ दो केडी सिंह की कार रूकवाई बल्कि उनकी प्रेमिका को बाल पकड़कर कार से बाहर खींच लिया और बीच सड़क में ही हृदय रोग विशेषज्ञ की प्रेमिका की धुनाई शुरू कर दी और जब डॉक्टर केडी सिंह ने पत्नी को रोकने का प्रयास किया तो वह भी पत्नी के गुस्से का शिकार हो गए।

बीच सड़क में लगभग 1 घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे का राहगीरों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर केडी सिंह का प्रेम प्रसंग लंबे अरसे से एक युवती के साथ चल रहा था जिसकी भनक उनकी पत्नी डॉक्टर प्रियंका को लग चुकी थी।

भनक लगते ही डॉक्टर प्रियंका अपने पति डॉक्टर केडी सिंह पर निगाह रखने के साथ-साथ उनका पीछा करने लगी। इसी दौरान डॉक्टर प्रियंका ने अपने पति हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केडी सिंह को उनकी कार में ही प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह पूरा वाक्या बुधवार की रात का बताया जा रहा है जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ है। हालांकि इस संबंध में शहर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केडी सिंह और उनकी पत्नी डॉक्टर प्रियंका का कोई भी बयान सामने नहीं आया है और ना ही किसी ने कहीं भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn