---Advertisement---

प्रेमिका ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

प्रेमिका ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

युवती, मां, भाई और चाचा ने मिलकर की युवक की निर्मम हत्या

मध्य प्रदेश – सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरा में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा करते हुए युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27–28 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात संदीप यादव को आरोपियों ने बहाने से अपने घर बुलाया। यहां पहले उसे बिजली के तार से करंट लगाया गया, फिर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसका बायां पैर काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को मृत समझकर आरोपियों ने उसे गांव के बाहर परमानंद बैस के अरहर के खेत में फेंक दिया।

28 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने खेत में युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। जहां जांच के दौरान पुलिस, साइबर सेल, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य एकत्र किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अपने घर के आंगन और कमरे में पड़े खून के धब्बों को मिटाने के लिए गोबर से पुताई कर दी थी, लेकिन वैज्ञानिक जांच में खून के निशान मिल गए। जहां पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक संदीप यादव और आरोपी पूजा पनिका के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था। इसी दौरान पूजा पनिका का विवाह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा में तय हो गया था। इस पर संदीप ने विरोध करते हुए पूजा पर उससे शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था।

इससे परेशान होकर पूजा पनिका ने पूरी बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद चारों ने मिलकर योजना बनाई कि संदीप को घर बुलाकर समझाया जाएगा और यदि वह नहीं माना तो उसे रास्ते से हटा दिया जाएगा।

योजना के तहत 27 फरवरी को पूजा ने संदीप को अपने घर बुलाया। वहां चारों आरोपियों ने उसे पकड़कर पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह शादी की जिद पर अड़ा रहा तो उसे बिजली के तार से करंट लगाया गया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इसी दौरान आरोपी भोलानाथ पनिका ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसका बायां पैर काट दिया। अधिक खून बहने से संदीप बेहोश हो गया।

इसके बाद आरोपियों ने उसे मृत समझकर परमानंद बैस के अरहर के खेत में फेंक दिया और उसके कपड़े भी जला दिए, ताकि लोगों को लगे कि उसकी मौत जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट के कारण हुई है। लेकिन सुबह ग्रामीणों की सूचना पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में भोलानाथ पनिका (39), मेलासागर पनिका (19), पूजा पनिका (20) और मुन्नी देवी पनिका (40) निवासी ग्राम पोखरा, थाना बरगवां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, कुल्हाड़ी, बिजली का तार और मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

चारों आरोपियों को 7 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn