---Advertisement---

पति-पत्नी विवाद में उलझ गए लवकेश सिँह और मार्तण्ड चतुर्वेदी,sp के पास पहुंची शिकायत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

पति-पत्नी विवाद में उलझे दो नेता, अपहरण से लेकर मारपीट तक आरोपों की बौछार, पुलिस जांच में जुटी

अमित श्रीवास्तव 

एमपी के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परिसिली में एक पारिवारिक विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। मामले में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच दो स्थानीय नेताओं के नाम आने से घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पुलिस प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच में जुटा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परिसिली निवासी सुमंत सिंह गोड़ ने 20 फरवरी को थाना मझौली में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी पत्नी निराशा सिंह, बेटी तथा कांग्रेस से जुड़े नेता मार्तण्ड चतुर्वेदी पर मारपीट का आरोप लगाया।

वही शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया और सुमंत को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इसके बाद मंगलवार को सुमंत सिंह ने सीधी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक और आवेदन दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और बच्चों का अपहरण कर लिया गया है।

बात तब नया मोड़ लेकर आई जब उसी दिन सुमंत सिंह की पत्नी निराशा सिंह अपनी बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और अलग बयान दिया। निराशा सिंह का कहना है कि उनका पति शराब के नशे में रोजाना मारपीट करता है। उन्होंने बताया कि वे ठेकेदार मार्तण्ड चतुर्वेदी के साथ मजदूरी का कार्य करती हैं और घटना के दिन भी वे काम पर थीं।

उनके अनुसार, पति द्वारा कथित मारपीट के दौरान बीच-बचाव के लिए मार्तण्ड चतुर्वेदी पहुंचे, लेकिन राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें और उनकी बेटी को भी मामले में फंसा दिया गया। निराशा सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही, इसलिए वे न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय आई हैं।

सुमंत सिंह ने स्वीकार किया कि वे शराब पीते हैं, पर मारपीट के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके साथ मार्तण्ड चतुर्वेदी ने मारपीट की है, जिसके चलते उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई।

वही इस मामले पर सीधी एसपी संतोष कोरी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त हुए हैं और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जा रही है। थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा ने कहा कि 20 फरवरी को मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा जांच के बाद तथ्य सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें “हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन 
“हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन 

“हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन...

Share & Earn