---Advertisement---

पुजारी की हत्या करने वाले आरोपी के घर और दुकान को प्रशासन ने किया सील

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Updated on:

---Advertisement---

कुसमी हत्याकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,आरोपी कामता प्रसाद केवट उर्फ लाला केवट का घर व अवैध मुर्गा-अंडा दुकान हुआ सील

एमपी के सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की जघन्य हत्या के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। तहसील रोड पर हुई इस सनसनीखेज वारदात से उपजे जनाक्रोश और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आरोपी कामता प्रसाद केवट उर्फ लाला केवट के घर एवं उसकी अवैध मुर्गा-अंडा की दुकान को सील कर दिया गया। क्यूंकि वह अवैध तरीके से बना हुआ था।

गौरतलब है की 75 वर्षीय इन्द्रभान द्विवेदी, जो तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे थे, पर उस समय हमला हुआ जब वे रोज की तरह मंदिर से लौट रहे थे। आरोप है कि आरोपी ने चलती मोटरसाइकिल पर बैठे पुजारी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। वही प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने उनके सीने पर कई बार प्रहार किए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस निर्मम घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

साथ ही इस घटना के बाद परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गए थे। बढ़ते तनाव के बीच प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए सोमवार को आरोपी की संपत्तियों पर सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, अवैध रूप से संचालित मुर्गा-अंडा दुकान के संबंध में पहले से शिकायतें मिल रही थीं, जिनकी जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

---Advertisement---
Share & Earn