---Advertisement---

राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री एवं मिठाइयों का वितरण

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री एवं मिठाइयों का वितरण

सीधी, 19 जून।

नेता प्रतिपक्ष एवं जननायक आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल द्वारा सिहावल ब्लॉक के ग्राम हिनौती एवं बहरी ब्लॉक के ग्राम अमडिहा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गरीब, जरूरतमंद, अल्पसंख्यक, जनजातीय, दलित एवं ग़रीब बच्चों के साथ आत्मीयता एवं हर्षोल्लास के साथ राहुल गांधी जी का जन्मदिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पेन, कॉपी, पेंसिल, स्कूल बैग सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। साथ ही मिठाई वितरित कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवसर और सम्मान पहुंचाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर श्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी जी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन गरीबों, वंचितों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, किसानों, युवाओं और समाज के हर कमजोर वर्ग के अधिकारों एवं न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक सरोकार के माध्यम से मनाना उनके विचारों और मूल्यों के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने सदैव शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक न्याय को देश की प्रगति का आधार माना है। इसी भावना के अनुरूप बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण कर उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग करने का एक छोटा सा प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों ने आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, यश, दीर्घायु एवं चिरायु जीवन की मंगलकामना करते हुए प्रार्थना की कि वे सदैव देश के करोड़ों गरीबों, वंचितों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर जनसेवा और न्याय के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें।

इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने बच्चों के साथ आत्मीय वातावरण में जननायक राहुल गांधी जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पीएम पोषण की गुणवत्ता बढ़ाने कुसमी में आयोजित हुई खंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, स्व-सहायता समूहों ने प्रस्तुत किए पौष्टिक व्यंजन
पीएम पोषण की गुणवत्ता बढ़ाने कुसमी में आयोजित हुई खंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, स्व-सहायता समूहों ने प्रस्तुत किए पौष्टिक व्यंजन

पीएम पोषण की गुणवत्ता बढ़ाने कुसमी में आयोजित हुई खंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, स्व-सहायता...

Share & Earn