राहुल गाँधी को जान से मारने के विरुद्ध सिटी कोतवाली मंडला में जिला कांग्रेस कमेटी ने कराया एफ आई आर
मंडला। माननीय राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले करणी सेना के पदाधिकारी राज आमेरा के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी मंडला अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले के नेतृत्व में 20 फरवरी को समस्त कांग्रेसियों ने सिटी कोतवाली पहुंच कर थाना प्रभारी को एफ.आई.आर. दर्ज कराया। बता दे कि हाल ही में सोशल मीडिया एवं समाचार माध्यमों के माध्यम से यह गंभीर तथ्य संज्ञान में आया है कि करणी सेना से जुड़े व्यक्ति राज आमेरा द्वारा देश के वरिष्ठ जननेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से जान से मारने की धमकी दी गई है।
इस प्रकार की धमकी न केवल एक व्यक्ति विशेष की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। यह कृत्य भारतीय दंड संहिता एवं अन्य प्रचलित कानूनों के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले का कहना है कि उपरोक्त मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी राज आमेरा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की आपराधिक एवं उकसाने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। इस समस्त कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।
अशोक मर्सकोले पूर्व विधायक मंडला

