रामपुर नैकिन में बड़ा हादसा,ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक, 52 वर्षीय छोटेलाल यादव गंभीर रूप से घायल,राहगीरों की तत्परता से बची जान
एमपी सीParagraphधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मिली जानकारी के अनुसार, छोटेलाल यादव अपने गांव पडखुड़ी 588 से रामपुर नैकिन की ओर गए थे और वापस घर लौट रहे थे। वही इसी दौरान सड़क पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई।
वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में छोटेलाल यादव संतुलन खो बैठे और सड़क किनारे गिर पड़े। वही दुर्घटना इतनी भयावह थी कि उन्हें पैर, सीने, सिर तथा नाक में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वही घटना के समय समाजसेवी विजय शुक्ला और राजकुमार सोनी (महाकाल) चुरहट की तरफ से लौट रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े छोटेलाल यादव को देखा और बिना देर किए मदद के लिए आगे आए। वही बताया गया कि डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे तक कोई सहायता नहीं पहुंच सकी। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों समाजसेवियों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन पहुंचाया।
रामपुर अस्पताल में पदस्थ कर्मचारी संदीप ने बताया कि घायल व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
थाना रामपुर नैकिन के प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना के प्रारंभिक जांच में मामला वाहन के अनियंत्रित होने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

