rape of tribal woman:आदिवासी महिला के साथ दो लोगों ने किया रेप

June 21, 2024, 2:25 AM
2 Mins Read
5 Views
20240525 114245 News E 7 Live

rape of tribal woman: पंवासा थाना क्षेत्र के ताजपुर इलाके में आदिवासी महिला के साथ दो लोगों ने किया रेप

20 वर्षीय महिला के साथ खेत पर बने कमरे में हुई वारदात

पीड़िता अपने पति के साथ डिंडोरी से काम की तलाश में पहुंची थी उज्जैन

रेप के बाद पीड़िता ने भाग कर बचाई अपनी जान

दोनों आरोपी गिरफ्तार

rape of tribal woman: धर्मनगरी उज्जैन में मानवता को शर्म सार करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल यहां दो लोगों ने मिलकर एक आदिवासी महिला के साथ रेप किया। खास बात तो यह रही की महिला ने आरोपियों के चुंगल से भाग कर अपनी जान बचाई। घटना थाना पंवासा क्षेत्र की बताई जा रही है।

यहां गांव ताजपुर में खेत पर बने एक कमरे पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। जो की डिंडोरी की रहने वाली है और अपने पति के साथ उज्जैन काम की तलाश में आई थी। आरोपी उज्जैन के इंदिरा क्षेत्र से महिला और उसके पति को ताजपुर ले गया। जहां काम दिलाने का कहकर खेत पर बने एक कमरे में ठहराया। महिला का पति किराने का सामान लेने गया था ।

rape of tribal woman: इस दौरान दो आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ रेप किया। महिला ने मोके से भागकर जैसे तैसे जान बचाई। और थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज की।

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी भाग रहे थे जिसकी वजह से वे घायल हुए हैं जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़े :-Rahul gandhi:भाजपा युवाओं के साथ कर रहा है खिलवाड़ लगाए आरोप

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Exit mobile version