---Advertisement---

RBSE Result 2026 : 10वीं, 8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी, रिजल्ट में बेटियों का जलवा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

RBSE Result 2026 : 10वीं, 8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी, रिजल्ट में बेटियों का जलवा

अजमेर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) मंगलवार को 10वीं, 8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम एक साथ जारी कर दिया है. इस बार रिजल्ट CBSE से पहले घोषित किया जा रहा है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुद अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से परिणाम जारी किए. वहीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी होने की संभावना जताई गई है. छात्र https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि 10वीं में कुल परिणाम 94.23 फीसदी रहा. प्रवेशिका का कुल परिणाम 87.11 फीसदी रहा. 10वीं में 93.63 फीसदी छात्र और 94.90 फीसदी छात्राएं सफल हुईं. प्रवेशिका में 85.74 फीसदी छात्र और 88.33 फीसदी छात्राएं सफल रहीं. इसके अलावा आठवीं का कुल परिणाम 87.01 फीसदी और पांचवीं का 97.75 फीसदी रहा. दिलावर ने बताया कि वर्ष 2027 सत्र में दसवीं की परीक्षा दो बार होगी. इसमें पहली परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा. खिलाड़ियों के लिए परीक्षा में विशेष छूट दी जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रेलवे का बड़ा झटका! 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टिकट कैंसिल करने के नियम, जेब पर पड़ेगा भारी असर
रेलवे का बड़ा झटका! 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टिकट कैंसिल करने के नियम, जेब पर पड़ेगा भारी असर

रेलवे का बड़ा झटका! 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टिकट कैंसिल करने के नियम,...

Share & Earn