---Advertisement---

रीवा में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, सुबह 4 बजे से लाइन में लगे उपभोक्ता

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रीवा में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, सुबह 4 बजे से लाइन में लगे उपभोक्ता

रीवा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर के अजगरहा स्थित पापुलर गैस एजेंसी में रविवार सुबह 4 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में महिलाएं खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर घंटों इंतजार करती नजर आईं, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा।

गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसके बावजूद एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ और लंबी कतारें इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।

एजेंसी के बाहर लाइन में खड़ी महिलाओं ने बताया कि वे सुबह से बच्चों को घर पर छोड़कर सिलेंडर लेने आई हैं। कई महिलाओं ने कहा कि घर में खाना बनाने के लिए गैस खत्म हो चुकी है और छोटे-छोटे बच्चे भूखे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

वहीं प्रशासन के प्रतिनिधियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग हो चुकी है और जिन्हें कूपन मिल चुका है, केवल उन्हीं को सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है। जबकि कई उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग सर्वर की समस्या के कारण नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा।

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिन लोगों का “जुगाड़” है उन्हें एजेंसी से दूर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जा रहा है, जबकि आम उपभोक्ताओं को लाइन में लगकर भी निराश होना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि यह स्थिति केवल अजगरहा की पापुलर गैस एजेंसी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शहर की अन्य गैस एजेंसियों में भी सिलेंडर के लिए इसी तरह का हाहाकार देखने को मिल रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रात के अंधेरे में गरीब की रोज़ी-रोटी पर वार, अज्ञात लोगों ने लगाई दुकान में आग, 15 हजार का सामान जलकर राख
रात के अंधेरे में गरीब की रोज़ी-रोटी पर वार, अज्ञात लोगों ने लगाई दुकान में आग, 15 हजार का सामान जलकर राख

रात के अंधेरे में गरीब की रोज़ी-रोटी पर वार, अज्ञात लोगों ने लगाई दुकान...

Share & Earn