---Advertisement---

Sidhi accident:नकटा नाला बना मौत का मोड़,सीधी-रीवा मार्ग पर बस-बाइक की भीषण टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi accident:नकटा नाला बना मौत का मोड़,सीधी-रीवा मार्ग पर बस-बाइक की भीषण टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Sidhi accident:सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटा नाला के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सीधी से रीवा जा रही कृष्णा बस और रीवा की ओर से सीधी आ रही एक बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शाम करीब 7 बजकर 11 मिनट पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर दूर जा गिरे। घटना की सूचना आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पर दी, जिसके बाद करीब 10 मिनट के भीतर पुलिस सहायता दल मौके पर पहुंचा। घायल अवस्था में एक युवक को तत्काल जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

Sidhi accident:हादसे में शामिल बस कृष्णा ट्रेवल्स की बताई जा रही है, जिसका पंजीयन क्रमांक MP-17 P-1250 है। बस सीधी से रीवा की ओर जा रही थी। पुलिस ने एहतियातन बस को जब्त कर पुलिस निगरानी में सुरक्षित खड़ा करा दिया है। वहीं बाइक सवारों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक गंभीर सड़क दुर्घटना है, हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सड़क की स्थिति, वाहन की गति और संभावित लापरवाही जैसे बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू
MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू

MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी CM से बैठक के...

Share & Earn