---Advertisement---

Rewa news:मेडिकल कॉलेज के छात्र बने गुंडे, घूम-घूम कर एक दूसरे से ले रहे बदला, कई हुए घायल..

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Rewa news:मेडिकल कॉलेज के छात्र बने गुंडे, घूम-घूम कर एक दूसरे से ले रहे बदला, कई हुए घायल..

Rewa news:रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज में प्रथम वर्ष और तृतिय वर्ष के छात्रों के बीच ऐसी नफरत की चिंगारी सुलगी की श्यामशाह मेडिकल कालेज में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दोनों गुटों के छात्र एक दूसरे का खून करने में आमदा है, यह चिंगारी सुबह 9 बजे से सुलगी जो रात 11 बजे तक भी नहीं थमी, इस बीच श्यामशाह मेडिकल कालेज के अधिष्ठाता डॉ. सुनील अग्रवाल और अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने छात्रों के बीच सुलह कराये जाने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई उनकी बाते मानने को तैयार नहीं हुआ।

बताया गया कि मेडिकल कालेज के छात्र एक दूसरे को मारने के लिए उनके किराये के मकानों में जाकर हमला कर रहे है,
रात लगभग 8 बजे द्वारिका नगर स्थित विप्रहतों ज्वेलर्स दुकान के सामने किराये के मकान में रह रहे मेडिकल कालेज के छात्र को घर में घुसकर बेरहमी से मारा, जिसे उपचार के लिए एसजीएमएच में भर्ती कराया गया है।

Rewa news:लोग बताते है कि द्वारिका नगर में सैकड़े की तादात में मेडिकल कालेज के छात्र सड़क से गुजर रहे बाइक सवार पर भी हमला किया है,
गौरतलब है कि संजय गांधी अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों द्वारा मरीनी के अटेंडरों के साथ मारपीट किये जाने के किस्से आये दिन निकल कर आते हैं।

सोमवार को तो मेडिकल कॉलेज के छात्रों के बीच घमासान मारपीट किये जाने का मामला सामने आया, सुबह नौ बजे से शुरू हुई मारपीट का खेल शाम तक चलता रहा, लगभग आधा दर्जन छात्र मारपीट में घायल हो गये, जिनका एसजीएमएच में उपचार किया गया, एक बार तो मामला तब जाकर शांत हुआ जब श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के अधिक्षक डॉ. सुनील अग्रवाल ने दोनों गुटों को बैठाकर जमकर क्लास ली।

इस दौरान अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल भी मौजूद रहे, अधिक्षक ने छात्रों को समझाया कि इस तरह के विवाद से एक ओर जहां तुम लोगो का कैरियर खराब हो सकता है वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज की भी छवि धूमिल होती है।

अधिक्षक और थाना प्रभारी की समझाईश का उन पर कोई असर नहीं पड़ा, एक कान से सुने और दूसरे कान से निकाल दिये, वहीं थाना प्रभारी अमहिया ने बताया कि जीटी को लेकर प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ जिसमें सीनियर छात्र भी शामिल हो गये। विवाद सुबह नौ बजे छात्रावास से शुरू हुआ और मारपीट में बदल गया, घायल छात्र उपचार के लिए एसजीए‌मरय आये तो दूसरा गुट भी वहां पहुंच गया, देखते ही देखते एसजीएमएच में भगदड़ मच गई।

Rewa news:घटना की जानकारी अधिक्षक को दी गई तो अधिक्षक एसजीएमएच पहुंच गये, उनको देखकर छात्रों के बीच भगदड़ मच गई, कोई छत की और भागा तो कोई पतली गली पकड़कर अस्पताल से बाहर भाग निकला, इस दौरान एसजीएमएच में लगे सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों के बीच विवाद रोकने में अहम भूमिका निभाई, मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn