---Advertisement---

Rewa news:रीवा के क्योंटी जलप्रपात पर तीज की खुशी मातम में बदली, घूमने गई मां-बेटी 200 फीट गहराई में समाईं

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Rewa news:रीवा के क्योंटी जलप्रपात पर तीज की खुशी मातम में बदली, घूमने गई मां-बेटी 200 फीट गहराई में समाईं, सर्चिंग अभियान जारी

Rewa news : तीज पर्व की उमंग मंगलवार शाम रीवा जिले के सिरमौर स्थित प्रसिद्ध क्योंटी जलप्रपात पर उस समय मातम में बदल गई, जब घूमने पहुंची मां-बेटी नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर करीब 200 फीट नीचे गहरे कुंड में समा गईं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

स्नान के दौरान फिसला पैर, बचाने में बेटी भी डूबी

Rewa news : जानकारी के अनुसार, सिरमौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुलहरा निवासी फूलमती सोंधिया (50) और उनकी बेटी कृषा सोंधिया (20) मंगलवार शाम लगभग 5 बजे तीज पर्व पर घूमने के लिए क्योंटी जलप्रपात पहुंचीं थीं। स्नान के दौरान अचानक मां का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगीं। मां को बचाने की कोशिश में साथ मौजूद बेटी भी पानी में गिर गई। देखते ही देखते दोनों बहाव की चपेट में आकर लगभग 200 फीट नीचे गहरे कुंड में समा गईं।

अंधेरा होने से रेस्क्यू अभियान टला

घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। हालांकि अंधेरा होने के कारण मंगलवार रात रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका।

बुधवार सुबह से सर्चिंग तेज

बुधवार सुबह होते ही एसडीईआरएफ और त्योंथर डीआरसी की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। गोताखोरों और बचाव दल ने जलप्रपात के कुंड और आसपास के हिस्सों में तलाश तेज कर दी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक मां-बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका है।

हादसे से गमगीन हुआ क्षेत्र

क्योंटी जलप्रपात को तीज जैसे त्योहारों पर स्थानीय और आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर मौजूद हैं और लगातार अपनों के मिलने की आस लगाए बैठे हैं।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn