---Advertisement---

रीवा की नन्ही शहजादी ने मुंबई में रचा इतिहास, 9 साल की कैरवी आहुजा बनीं ‘प्रिंसेस ऑफ इंडिया’, सनी लियोन ने पहनाया crown

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रीवा की नन्ही शहजादी ने मुंबई में रचा इतिहास, 9 साल की कैरवी आहुजा बनीं ‘प्रिंसेस ऑफ इंडिया’, सनी लियोन ने पहनाया crown

एमपी के रीवा जिले के लिए यह क्षण बड़े ही गर्व और गौरव का है, जब जिले की 9 वर्षीय प्रतिभाशाली बालिका कैरवी आहुजा ने मुंबई जैसे महानगर में आयोजित प्रतिष्ठित फैशन शो में भाग लेकर ‘प्रिंसेस ऑफ इंडिया’ का crown खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ कैरवी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रीवा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

वही इस भव्य फैशन शो का आयोजन मुंबई (बॉम्बे) में प्रसिद्ध आयोजक राजन गुप्ता द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर से चुनिंदा प्रतिभावान बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मंच पर कैरवी आहुजा ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति से जजों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन पर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने स्वयं कैरवी को crown पहनाकर सम्मानित किया, जो इस जीत को और भी खास बना देता है।

साथ ही कैरवी आहुजा की उम्र भले ही सिर्फ 9 साल हो, लेकिन उसके सपने और हौसले बहुत बड़े हैं। कैरवी की माता काशवी आहुजा और पिता अमित आहुजा ने बेटी की प्रतिभा को पहचानते हुए हर कदम पर उसका उत्साह बढ़ाया और उसे आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया। परिवार के सहयोग और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज कैरवी इस मुकाम तक पहुंच सकी है।

वही आयोजक राजन गुप्ता ने रीवा जैसे जिले की प्रतिभाओं को बड़े राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का जो कार्य किया है, वह सराहनीय है। उनका यह प्रयास न केवल बच्चों को आत्मविश्वास देता है, बल्कि छोटे शहरों की प्रतिभा को बड़े प्लेटफॉर्म पर पहचान दिलाने का मजबूत माध्यम भी बन रहा है।

इस आयोजन मे जीत सिर्फ कैरवी की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि पूरे रीवा जिले के लिए गर्व का विषय है। यह साबित करता है कि यदि सही मार्गदर्शन और मंच मिले, तो रीवा की बेटियां भी देश के सबसे बड़े मंच पर चमक सकती हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पहुंचे मृतक पुजारी इंद्रभान द्विवेदी के घर, परिजनों को दी सांत्वना
सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पहुंचे मृतक पुजारी इंद्रभान द्विवेदी के घर, परिजनों को दी सांत्वना

सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पहुंचे मृतक पुजारी इंद्रभान द्विवेदी के घर, परिजनों को...

Share & Earn