---Advertisement---

रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सराहनीय योगदान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सराहनीय योगदान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर रिलायंस पावर द्वारा जिले की एक सशक्त और आत्मनिर्भर महिला के रूप में श्रीमती शगुफ्ता मोबिन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया।

IMG 20260310 WA0011 News E 7 Live

इस कार्यक्रम के दौरान रिलायंस पावर के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। शगुफ्ता मोबिन ने अपने कार्य और प्रयासों के माध्यम से इस दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

वही शगुफ्ता मोबिन पिछले कई वर्षों से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से कई महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का भी काम किया है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

IMG 20260310 WA0012 News E 7 Live

इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद शगुफ्ता मोबिन ने रिलायंस पावर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। इससे उन्हें आगे भी समाज और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

जहा उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति मोबीन अंसारी को दिया। उनका कहना है कि उनके पति हमेशा एक मजबूत सहारा बनकर उनके साथ खड़े रहते हैं और हर कदम पर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

IMG 20260310 WA0013 News E 7 Live

इस दौरान शगुफ्ता मोबिन ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। वह चाहती हैं कि अधिक से अधिक महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर समाज में अपनी पहचान बनाएं। उनका मानना है कि जब महिलाएं मजबूत होंगी, तभी समाज और देश भी मजबूत बनेगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज रफ्तार बाइक बनी मौत का कारण, 70 वर्षीय महिला को गांव के ही 17 वर्षीय किशोर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
तेज रफ्तार बाइक बनी मौत का कारण, 70 वर्षीय महिला को गांव के ही 17 वर्षीय किशोर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

तेज रफ्तार बाइक बनी मौत का कारण, 70 वर्षीय महिला को गांव के ही...

Share & Earn