robbery plan:तलवार,चाकू और मिर्च का पाउडर लिए चार लोगो को पुलिस ने पकड़ा

June 23, 2024, 9:25 AM
2 Mins Read
5 Views
20240623 145610 News E 7 Live

robbery plan: डकैती की योजना बना रहे चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार एक हुआ फरार

जमोडी पुलिस ने की है कार्यवाही

robbery plan: सीधी शहर के कुछ दूरी पर आम के पेड़ के नीचे डकैती की योजना बना रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एवं एक व्यक्ति फरार हो गया है। उनके पास से डकैती डालने के लिए सामान भी मिला है जहां यह कार्यवाही 23 जून सुबह करीब 4 बजे हुई है।

यह था पूरा मामला

robbery plan: जमोड़ी थाना प्रभारी विशाल शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि पनवार हवाई पट्टी के पास आम के पेड़ के नीचे 5 लोग घातक हथियार लेकर बैठे हुए हैं तथा डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। जिस पर थाना प्रभारी ने तत्काल एक्शन लिया और दो टीमों को बनाकर दो अलग-अलग दिशाओं से उन्हें घेरने का प्रयास किया गया। जिसमें पुलिस ने सफलता प्राप्त की है लेकिन एक आरोपी मौके से भाग निकला है। जिसे पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है।

वही मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए लोगों में से एक के पास लाल मिर्च पाउडर, तलवार, चाकू,रॉड के साथ दो मोटरसाइकिल भी मिली है।

यह हुए आरोपी गिरफ्तार

1. सत्यम सिंह उर्फ अभिषेक सिंह चौहान (23)

2. अभय प्रताप सिंह बघेल (21)

3. भोलू उर्फ अमन सिंह चौहान (23)

4. संतोष कुमार जायसवाल (56)

भागे हुए बदमाश का नाम राहुल सिंह गहरवार पिता राजकुमार सिंह गहरवार निवासी पावा दुअरा थाना चुरहट का बताया।

इसे भी पढ़े :-देवकीनंदन ठाकुर के आए बिगड़े बोल कहां आईफोन की उत्पत्ति कटे सेव से हुई

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Exit mobile version