---Advertisement---

Satna news :चित्रकूट में पूर्व विधायक के घर दिल दहला देने वाली घटना: 24 वर्षीय युवती ने खुद को मारी गोली, 2 महीने बाद थी शादी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Satna news : चित्रकूट में पूर्व विधायक के घर दिल दहला देने वाली घटना: 24 वर्षीय युवती ने खुद को मारी गोली, 2 महीने बाद थी शादी

Satna news : जिले के चित्रकूट में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती सुमन निषाद ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे खुद को गोली मारकर जान दे दी। यह वारदात घर की तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम में घटी, जहां सुमन ने पूर्व विधायक की लाइसेंसी पिस्टल से अपने दाहिने कान के ऊपर कनपटी पर गोली चलाई। गोली लगते ही वह गिर पड़ी। परिजनों और घर के लोगों की सूचना पर चित्रकूट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुमन को गंभीर हालत में जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद नयागांव थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूर्व विधायक के बेडरूम को सील कर दिया है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर सुमन ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया?

सुमन की मां सुबिया ने बताया कि वह और उनकी बेटी सुमन कई सालों से पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर में घरेलू काम करती थीं। घटना वाले दिन भी दोनों ने साथ में खाना खाया और कुछ देर बाद सुमन अचानक उठकर बाथरूम चली गई। तभी वहां से गोली चलने की आवाज आई।

सुबिया ने बताया कि नीलांशु चतुर्वेदी और उनके परिवार ने सुमन को बेटी की तरह पाला था। शादी के लिए तिलक भी करवाया गया था। बताया गया है कि सुमन की शादी दो महीने बाद होने वाली थी।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn