---Advertisement---

सौहार्द पूर्वक मनाए सभी त्योहार चौकी प्रभारी ने दिए निर्देश

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिहावल चौकी में शांति समिति की बैठक संपन्न

राजबहोर केवट सिंहावल सीधी 

नवरात्रि एवं ईद के पावन पर्व के दृष्टिगत सिहावल चौकी प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की है। बैठक के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। 

इसमें पुलिस प्रशासन द्वारा सभी से अपील की गई कि दोनों पर्वों को मिल-जुलकर, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

वही चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस बैठक में गुलशेर मोहम्मद उर्फ दर्दे, घोपारी सरपंच सुभाष पटेल, मैनुद्दीन बाकी, बुद्धसेन पटेल, सन्तोष पाठक,मुंशी राजा, रसूल बक्स सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें "छोटी उम्र, बड़ा हौसला: साक्षी जायसवाल ने संभाली जनपद सीईओ की कमान”
"छोटी उम्र, बड़ा हौसला: साक्षी जायसवाल ने संभाली जनपद सीईओ की कमान”

"छोटी उम्र, बड़ा हौसला: साक्षी जायसवाल ने संभाली जनपद सीईओ की कमान” सीधी जिले...

Share & Earn