---Advertisement---

सीधी के रजडिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

तेज रफ्तार का कहर: सीधी के रजडिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

सीधी जिले के रजडिया गांव में रविवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल डायल-108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक तेज गति से चल रही थीं। इसी दौरान आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लाल बहादुर कुशवाहा (25 वर्ष) शामिल हैं, जबकि दूसरे घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सकी।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के चालक महेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर थी। एक घायल के हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका थी, जबकि दोनों के सिर में भी गंभीर चोटें आई थीं। मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने के बाद बिना समय गंवाए दोनों को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. बृजेश पांडे ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार जारी है। चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को भी दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना लगातार सड़क हादसों का कारण बन रहा है। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित मार्गों पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें CHO नम्रता सेन की पहल बनी ग्रामीणों के लिए प्रेरणा, योग और साइकिलिंग से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
CHO नम्रता सेन की पहल बनी ग्रामीणों के लिए प्रेरणा, योग और साइकिलिंग से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

संवाददाता-:अनिल शर्मा मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के पालन में जन आरोग्य मंदिर कोडर...

Share & Earn