---Advertisement---

सीधी मांगे विश्वविद्यालय का संगोष्ठी संपन्न हुई

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

सीधी मांगे विश्वविद्यालय का संगोष्ठी संपन्न हुई

संजय गांधी कॉलेज सीधी, जीडीसी कॉलेज सीधी एवं अन्य स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगातार सीधी में विश्वविद्यालय स्थापना हेतु प्रयासरत हैं इसी कड़ी में उत्कृष्ट विद्यालय क्र 1 सीधी के ग्राउंड में विश्वविद्यालय स्थापना हेतु संगोष्ठी संपन्न हुई।मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय से संबंधित विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का महत्त्व विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के बाद पता चलता है,विवि होने से शिक्षा,सुविधाएं और जिले के विकास की गति अत्यधिक बढ़ जाती है।

विशिष्ट वक्ता उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक श्री शिव प्रसाद जैसवाल ने कहा कि सीधी सिंगरौली और ब्योहारी इतने बड़े क्षेत्र में विश्वविद्यालय का ना होने से न जाने कितने पूर्व छात्रों का नुकसान हुआ है और हो रहा है। छात्र संगठन का नेतृत्व कर रहे शोध छात्र इंद्रलाल पटेल ने अपने वक्तव्य में सरकार से विश्वविद्यालय स्थापना का अनुरोध किया है। छात्र छात्राओं ने संगोष्ठी के दौरान गीत,गाने एवं वक्तव्य के माध्यम से सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापना का प्रार्थना किया है।अंत में

आभार ज्ञापित जीडीसी कॉलेज की छात्रा साक्षी ने की। उपस्थित छात्राओं में ज्योति पटेल,रोहित मिश्रा,विवेक चतुर्वेदी,अभय यादव,कार्तिक शुक्ला,अर्पित मिश्रा,नितिन विश्वकर्मा,उदितांशु तिवारी,आदर्श साहू,अरुण कुमार कोल,धुव्रराज सिंह परिहार,अर्चना साहू दिव्या साकेत ,मधु शुक्ला,प्रतीक्षा मिश्रा,आंचल पटेल,मोहित कोरी,विनोद सिंह,कंचन पटेल,आराधना पटेल,प्रांजल यादव,अभिषेक कुशवाहा,पृथ्वीराज सिंह चौहान,अंश सोनी,साक्षी सिंह पटेल प्रशांत गुप्ता,अमित नामदेव,मयंक चौरसिया अनुज कुमार पटेल,अंकित पटेल,मीनू पनिका ,शीनू पनिका,सुलोचना पनिका,कंचन पटेल सोनन्दा शाह,अफरीन खान,आशीष साकेत,पृथ्वीराज सिंह चौहान,साहिल साकेत,चंदन साकेत,विक्रम गुप्ता आदि रहें।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें छुहिया घाटी में हाथियों की दस्तक, वन विभाग ने लगाया जाम, सुबह तक रुका रहा यातायात
छुहिया घाटी में हाथियों की दस्तक, वन विभाग ने लगाया जाम, सुबह तक रुका रहा यातायात

छुहिया घाटी में हाथियों की दस्तक, वन विभाग ने लगाया जाम, सुबह तक रुका...

Share & Earn