---Advertisement---

सीधी में भाजपा का आधुनिक जिला कार्यालय बनेगा,डेढ़ करोड़ की लागत से 6000 वर्गमीटर में तैयार होगा हाईटेक भवन

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी में भाजपा का आधुनिक जिला कार्यालय बनेगा,डेढ़ करोड़ की लागत से 6000 वर्गमीटर में तैयार होगा हाईटेक भवन, भूमिपूजन सम्पन्न

एमपी के सीधी शहर में भारत होटल के पास स्थित शासकीय जमीन पर भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय के निर्माण का मार्ग सोमवार को विधिवत भूमिपूजन के साथ प्रशस्त हो गया। यह कार्यक्रम आज सुबह 11:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें जिले और प्रदेश स्तर के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

वही इस अवसर पर सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और उन्होंने एक साथ प्रदेश के 18 जिलों में भाजपा कार्यालयों के भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई, जिसमें सीधी जिला भी शामिल रहा।

जहा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीधी में बनने वाला यह कार्यालय लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। यह भवन करीब 6000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित होगा, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

वही प्रस्तावित भवन में एक विशाल मीटिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, डिजिटल सुविधाएं, कंप्यूटर कक्ष, कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्थित जगह और संभवतः छोटे गेस्ट रूम भी शामिल किए जाएंगे। यह कार्यालय न केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा सकेगा।

यह बताया जा रहा है कि इस भवन का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष में पूर्ण कर लिया जाएगा और 6 अप्रैल 2027 को इसका भव्य लोकार्पण किया जाएगा।

वही इस नए कार्यालय के निर्माण से भाजपा संगठन को जिले में एक सशक्त और व्यवस्थित आधार मिलेगा, जिससे राजनीतिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है। जहा आज यह संपन्न हुआ है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही,सीधी जिले के चुरहट क्षेत्र में किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद
तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही,सीधी जिले के चुरहट क्षेत्र में किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद

तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही,सीधी जिले के चुरहट क्षेत्र में किसानों की...

Share & Earn