सीधी में दर्दनाक हादसा,गिरे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

सीधी जिले के ग्राम सतोहरी में एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे गिरे हुए पेड़ से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली ताजा जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बजरंगढ़ निवासी मनमोहन साहू पिता राम भजन साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पड़ा पेड़ ही इस दुर्घटना का मुख्य कारण बना।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर गिरे पेड़ों और अन्य अवरोधों को समय रहते हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 पूरी खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहें

पूरी खबर कुछ देर में