---Advertisement---

सीधी में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सम्राट चौक बना आंदोलन का केंद्र

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सम्राट चौक बना आंदोलन का केंद्र

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोमवार को सम्राट चौक पर कांग्रेस पार्टी ने जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया। वही इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की प्रमुख उपस्थिति रही।

जहा धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जिले में रसोई गैस की कमी, बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी, गेहूं खरीदी में हो रही देरी, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इन समस्याओं के समाधान की मांग की।

जहा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने अपने संबोधन में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई सरकार की विफलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बाजार में खाद्यान्न उपलब्ध होने के बावजूद रसोई गैस की कमी के कारण लोग भोजन तक नहीं बना पा रहे हैं, जिससे छोटे व्यापारियों और होटल संचालकों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। साथ ही किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी शुरू न होने से किसान अपनी उपज बिचौलियों को कम दाम में बेचने को मजबूर हैं।

वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भी भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार केवल जुमलेबाजी और नारेबाजी तक सीमित है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी के कारण कांग्रेस को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है।

जहा धरना प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन की निगरानी में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा।

वही बताया गया कि यह धरना दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ, जिसके बाद कांग्रेस नेता कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को औपचारिक रूप से प्रस्तुत करेंगे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पारदर्शी सर्वे और त्वरित राहत के निर्देश
ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पारदर्शी सर्वे और त्वरित राहत के निर्देश

ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पारदर्शी सर्वे और त्वरित राहत...

Share & Earn