---Advertisement---

सीधी में रामनवमी पर आस्था का सैलाब, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी में रामनवमी पर आस्था का सैलाब, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सीधी जिला | सिहावल/बमुरी

 राजबहोर केवट 

चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के पावन अवसर पर जिले भर में धार्मिक उत्साह चरम पर रहा। सिहावल मुख्यालय स्थित प्राचीन देवी मंदिर में जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं ग्राम पंचायत बमुरी के ग्राम रामपुर में स्थित बरसइतन माता मंदिर में भी भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला।

मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर जवारे (जौ) बोए और माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जौ को सृष्टि की पहली फसल माना जाता है, जिसे देवी को अर्पित कर भक्त अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं। नवरात्रि के दौरान बोए गए जवारे समृद्धि, खुशहाली और उन्नति के प्रतीक माने जाते हैं।

इसी क्रम में ग्राम रामपुर स्थित बरसइतन माता मंदिर में मन्नतें पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने जवारे अर्पित कर भंडारे का आयोजन किया।

बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

अब मान्यता है कि नवरात्रि में बोए गए जवारे यदि हरे-भरे और घने उगते हैं तो यह आने वाले समय में सुख-समृद्धि का संकेत देते हैं। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक माता की आराधना करते हैं और नवमी/दशमी को जवारे विसर्जित करते हैं।

वही रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

जहा अब कुल मिलाकर, पूरे क्षेत्र में रामनवमी और नवरात्रि को लेकर गहरी आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन
100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन

100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn