सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा पहुंचे मृतक पुजारी इंद्रभान द्विवेदी के घर, परिजनों को दी सांत्वना
एमपी के सीधी जिले में हाल ही में हुई नृशंस हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है। वही इसी क्रम में सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मंगलवार शाम मृतक पुजारी इंद्रभान द्विवेदी के परिवार से मिलने उनके निवास पहुंचे। सांसद राजेश मिश्रा ने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
आज मंगलवार शाम करीब 4 बजे पहुंचे सांसद ने सबसे पहले दिवंगत पुजारी की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। जहा उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। जहा उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार अकेला नहीं है, पूरा समाज और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
वही इस दौरान सांसद के साथ जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, कुसमी मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, महामंत्री राजकुमार तिवारी, बैगा प्राधिकरण के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर बैगा, इन्द्र प्रकाश छोटे सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मृतक के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट की।
जहा परिजनों को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस जघन्य कृत्य में जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का अपराध करने वाला व्यक्ति क्षमायोग्य नहीं है और उसके विरुद्ध विधि सम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सांसद ने यह भी आश्वस्त किया कि न्याय की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ आगे बढ़ेगी।
वही सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के आगमन से परिजनों को भावनात्मक संबल मिला। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन और कानून व्यवस्था के माध्यम से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में विश्वास कायम रहे।

