---Advertisement---

सीएम के दौरे पर शिवसैनिक नजरबंद, ज्ञापन सौंपने से रोका गया

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीएम के दौरे पर शिवसैनिक नजरबंद, ज्ञापन सौंपने से रोका गया

सीधी, प्रतिनिधि।

मुख्यमंत्री Mohan Yadav के सीधी जिले के दौरे के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब शिवसेना के कई पदाधिकारियों को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान (मुन्ना), जिला महामंत्री आशीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष लाल वर्मा तथा नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही रोक दिया गया।

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने पूर्व में ही उन्हें नजरबंद कर दिया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से डीजे प्लाजा से प्रभावित गरीब परिवारों की समस्याएं, जिले में प्रशासनिक लापरवाही, कलेक्टर की कार्यशैली तथा जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाए जाने थे।

विवेक पांडे ने कहा कि प्रशासन ने सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई की है, ताकि जिले की वास्तविक समस्याएं मुख्यमंत्री तक न पहुंच सकें।

शिवसेना ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार जनता की आवाज को दबाया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें घुनघुटी में बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 232 पेटी अवैध शराब जब्त, माफिया में मचा हड़कंप
घुनघुटी में बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 232 पेटी अवैध शराब जब्त, माफिया में मचा हड़कंप

घुनघुटी में बड़ी कार्रवाई: मिनी ट्रक से 232 पेटी अवैध शराब जब्त, माफिया में...

Share & Earn