---Advertisement---

Panna पुलिस पर सनसनीखेज आरोप,खाकी के साये में ‘वसूली’ का खेल, 8 लाख हड़पने का आरोप, ऑडियो वायरल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Panna पुलिस पर सनसनीखेज आरोप,खाकी के साये में ‘वसूली’ का खेल, 8 लाख हड़पने का आरोप, ऑडियो वायरल

Panna जिले की देवेंद्रनगर पुलिस पर खाकी को दागदार करने वाले गंभीर आरोप लगे हैं। सकरिया गांव में ‘गड़े धन’ की तलाश में आए मैहर जिले के तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन न्याय करने के बजाय पुलिसकर्मियों पर ही 8 लाख रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा है।

थाने के अंदर से हुई ‘डील’

आरोप है कि पकड़े गए युवकों को थाने के महिला डेस्क कक्ष में टॉर्चर किया गया। इसके बाद थाने के अंदर से ही Panna पुलिसकर्मियों ने एक युवक के मोबाइल (9179972045) से ही पकड़े गए युवकों से फोन करा उनके परिजनों से लाखों की डिमांड कराई। डील तय होने पर परिजनों को पहले नागौद के सिंहपुर चौराहा और फिर देवेंद्रनगर के पास जलधारा ढाबा के पास बुलाया गया। शिकायत के अनुसार, शनिवार को 7 लाख और रविवार को 1 लाख रुपये लेने के बावजूद पुलिस ने युवकों को नहीं छोड़ा।

आरोप है कि सफेद मारुति कार (MP16ZH 2254) में सवार थाने के पुलिसकर्मियों ने रात को हो थाने की महिला डेस्क में ले जाकर मोटी रकम डकार ली और दिखावे के लिए कुछ हजार की जब्ती दर्शाकर युवकों को जेल भेज दिया। वहीं, ड्राइवर सैफ को 30 हजार रुपये लेकर रफा-दफा कर दिया गया। अब देवेन्द्रनगर के पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों के परिजनों से 8 लाख रुपए की कथित वसूली का यह मामला तूल पकड़ रहा है।

थाने के CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग और संदिग्ध पुलिसकर्मियों की टावर लोकेशन इस ‘अंधेरे खेल’ की पोल खोल सकते हैं। जिले के आला अफसरों को गुमराह कर की गई इस कथित वसूली ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn