---Advertisement---

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत एकलव्य विद्यालय टमसार में चित्रकला प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक का आयोजन

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत एकलव्य विद्यालय टमसार में चित्रकला प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक का आयोजन

कुसमी। साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय टमसार में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसके माध्यम से ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित थाना प्रभारी एवं शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही सभी विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार व समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित: अंकित पटेल ने हासिल की 15वीं मेरिट रैंक
एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित: अंकित पटेल ने हासिल की 15वीं मेरिट रैंक

एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित: अंकित पटेल ने हासिल की 15वीं...

Share & Earn