---Advertisement---

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत सिहावल तहसील परिसर में साइबर सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत सिहावल तहसील परिसर में साइबर सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

सीधी/सिहावल | न्यूज़ E7 लाइव

रिपोर्टर : राजबहोर केवट

वरिष्ठ अधिकारियों की निर्देशन पर अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत शुक्रवार को सिहावल तहसील परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए अनाधिकृत APK फाइल, संदिग्ध लिंक, मैसेज एवं अज्ञात स्रोतों से प्राप्त फाइलों पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में तहसीलदार जयप्रकाश पांडेय एवं चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर लोगों को डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग का स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को डिजिटल रूप से जागरूक बनाकर साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।

बाइट/एंकर टैग: “साइबर अपराधों से बचना है तो अनजान लिंक, APK फाइल और संदिग्ध मैसेज पर क्लिक करने से बचें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पाली तहसील भवन से पानी की मोटर चोरी, बोरवेल से मशीन निकाल ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
पाली तहसील भवन से पानी की मोटर चोरी, बोरवेल से मशीन निकाल ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

पाली तहसील भवन से पानी की मोटर चोरी, बोरवेल से मशीन निकाल ले गए...

Share & Earn