Shootout:बाड़ीगांव में चचेरे भाई ने भाई को मारी गोली, हालत गंभीर
Shootout: शाजापुर के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ीगांव में चचेरे भाई ने अपने भाई को बंदूक से गोली मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं गंभीर स्थिति होने से उसे इंदौर रेफर किया गया है । मामले में सलसलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है।
घायल गब्बर सिंह उम्र 24 साल के पिता आजाद सिंह ने बताया कि उनके भाई के लड़के धर्मेंद्र पुत्र रमेश चंद्र ने उनके उपर बंदूक तान दी और गोली मार दी। आजाद सिंह ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र ने उनके बेटे गब्बर को दो गोली मारी। जो उसके कंधे के आसपास लगी हैं। आजाद सिंह का कहना है कि मामूली कहासुनी के बाद धर्मेंद्र ने बंदूक से गोली चला दी। गोली मारने वाला धर्मेंद्र पूर्व सरपंच है। और वह सुरक्षा गार्ड भी रह चुका है।
बहरहाल बड़ी गांव में चचेरे भाइयों के बीच हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हुई और घायल को उपचार के लिए एक सिपाही के साथ जिला अस्पताल शाजापुर भेजा। जबकि आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भी गांव रवाना की गई है।
सलसलाई थाना टीआई जनक सिंह रावत ने बताया कि ग्राम बाड़ीगांव में चचेरे भाईयों में विवाद के बाद गोली चली है। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां से डॉक्टरों की टीम ने घायल की स्थिति गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया है वही आरोपी की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़े :-Ration Card Update : प्रधानमंत्री आवास योजना में आया नया अपडेट
यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb
No Comment! Be the first one.