---Advertisement---

Sidhi accident:मझौली कॉलेज के पास आवारा मवेशी से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi accident:मझौली कॉलेज के पास आवारा मवेशी से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल, रीवा किया गया रेफर

Sidhi accident : सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौली कॉलेज के पास शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि रात करीब 8 बजे मड़वास की ओर से अपने घर मझौली लौट रहे सुजीत सिंह गहरवार (पुत्र पुष्पेंद्र सिंह, निवासी वार्ड क्रमांक 6, मझौली) की बाइक अचानक आवारा मवेशी से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार सड़क पर बुरी तरह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को निजी वाहन से मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनके सीने, सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तत्काल सीधी जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सीधी जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर हिमेश पाठक ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर थी, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। देर रात एंबुलेंस से उन्हें रीवा रवाना किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा कॉलेज के पास सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों की वजह से हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा मवेशियों की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इसी लापरवाही के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn