---Advertisement---

Sidhi crime:महिला पुलिसकर्मी की उसके पति ने बेसबॉल से पीट कर की हत्या

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi crime : पति के हाथों खाकी की शहादत घरेलू विवाद ने ली प्रधान आरक्षक सबिता साकेत की जान, बेसबॉल बैट से बेरहमी से की गई हत्या

Sidhi crime : सीधी जिले के पुलिस लाइन हेडक्वार्टर से मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। पारिवारिक कलह की आंच इतनी बढ़ी कि एक प्रधान आरक्षक की जान चली गई। सोमवार देर रात करीब 3 बजे पति ने पत्नी को बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 38 वर्षीय सबिता साकेत के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कमर्जी थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थीं।

जानकारी के मुताबिक, सबिता साकेत और उनके पति वीरेंद्र साकेत (40) के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने सोमवार रात विकराल रूप ले लिया। देर रात झगड़े के दौरान आरोपी पति ने बेरहमी से वार कर सबिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

मंगलवार सुबह जब मोहल्ले के अन्य लोगों को घटना की जानकारी लगी तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर जुट गया और हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।

महिला प्रधान आरक्षक की मौत से पुलिस महकमे में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। एक ओर परिवारिक विवाद ने घर को उजाड़ दिया तो वहीं खाकी ने अपनी एक कर्तव्यनिष्ठ सिपाही को खो दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति वीरेंद्र साकेत की तलाश तेज कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद सामने आ रही है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें विधायक निधि की एम्बुलेंस चार साल भी नहीं चली, अब नीलामी की तैयारी… उमरिया के स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
विधायक निधि की एम्बुलेंस चार साल भी नहीं चली, अब नीलामी की तैयारी… उमरिया के स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

विधायक निधि की एम्बुलेंस चार साल भी नहीं चली, अब नीलामी की तैयारी… उमरिया...

Share & Earn