---Advertisement---

Sidhi crime:पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, भुईमाड़ में सनसनी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi crime:पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, भुईमाड़ में सनसनी; शादीशुदा युवक और युवती की मौत रहस्य में घिरी, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 

दिनेश सेन कुसमी

Sidhi crime:जिले के आदिवासी अंचल भुईमाड़ थाना क्षेत्र के तेलियान मोहल्ले में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक आम के पेड़ पर युवक और युवती के शव एक ही नायलॉन की रस्सी से लटके मिले। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मृतकों की पहचान अमरकेश साहू (20) पिता रोशनलाल साहू निवासी तेलियान मोहल्ला, भुईमाड़ तथा संगीता यादव (19) पिता काशी प्रसाद यादव निवासी कठौतिया, भुईमाड़ के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अमरकेश की शादी साल 2023 में हुई थी। वहीं मृतका संगीता शुक्रवार रात करीब 12 बजे रहस्यमय तरीके से घर से निकली थी, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिवारजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। इस दौरान रात करीब 3 बजे अमरकेश को घर के पास देखा गया, लेकिन संगीता घर नहीं लौटी।

शनिवार सुबह स्थानीय निवासी रामसखा साहू ने पेड़ पर दो शवों को लटका देखा और तुरंत गांव वालों तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भुईमाड़ थाना प्रभारी डी.डी. सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल युवक के घर से मात्र 50 मीटर और युवती के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

पुलिस ने पहुँचकर मौके का पंचनामा तैयार किया और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर मर्चुरी भेजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

थाना प्रभारी डी.डी. सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। “घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है। दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाली जाएंगी,” उन्होंने कहा।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn