---Advertisement---

Sidhi crime:बाणसागर नहर में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi crime:बाणसागर नहर में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पत्नी के अवैध संबंध से जुड़ रही कड़ियां!

Sidhi crime : जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के ग्राम खोरबा में शुक्रवार शाम सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने बाणसागर मुख्य नहर में एक युवक का शव देखा। सूचना मिलते ही कमर्जी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान मणिराज पटेल (32 वर्ष) पिता दिनेश पटेल, निवासी ग्राम पिपरहा थाना अमिलिया के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, मणिराज 2 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार 4 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे बाणसागर नहर में पत्थरों से दबा हुआ उसका शव बरामद किया गया।

Sidhi crime : परिजनों ने मणिराज की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के बड़े बाबा रामाश्रय पटेल ने बताया कि “हमारे नाती की हत्या की गई है, उसके शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।” वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मणिराज की पत्नी को एक युवक के साथ संदिग्ध स्थिति में घर पर पकड़ा गया था। इसकी शिकायत अमिलिया थाने में भी की गई थी, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी थी और बाद में घर भेज दिया था। परिजनों का कहना है कि इसी घटना के बाद से मणिराज मानसिक रूप से परेशान था, और अब उसका शव मिलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

फिलहाल कमर्जी पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि, “सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह हत्या है या आत्महत्या, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।”

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें विधायक निधि की एम्बुलेंस चार साल भी नहीं चली, अब नीलामी की तैयारी… उमरिया के स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
विधायक निधि की एम्बुलेंस चार साल भी नहीं चली, अब नीलामी की तैयारी… उमरिया के स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

विधायक निधि की एम्बुलेंस चार साल भी नहीं चली, अब नीलामी की तैयारी… उमरिया...

Share & Earn