---Advertisement---

Sidhi crime:रौहाल चौराहे पर अचेत मिला इमरान बस ट्रेवल्स का ड्राइवर, शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi crime:रौहाल चौराहे पर अचेत मिला इमरान बस ट्रेवल्स का ड्राइवर, शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

Sidhi crime:सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रौहाल चौराहे पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर युवक के साथ मारपीट की आशंका जताई गई, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे।

अचेत अवस्था में मिले युवक की पहचान विजय कुशवाहा पिता ललन कुशवाहा, निवासी ग्राम जूरी के रूप में हुई है। विजय कुशवाहा इमरान बस ट्रेवल्स में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विजय नशे की हालत में सड़क किनारे गिरा हुआ था और करीब एक घंटे तक वहीं पड़ा रहा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

Sidhi crime:घटना की सूचना मिलते ही कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विजय कुशवाहा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मामले को लेकर कुसमी थाने में पदस्थ आरक्षक हृदय लाल दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल विजय कुशवाहा का विवाद पुष्पेंद्र सिंह बालेंदु नामक व्यक्ति से हुआ था। दोनों के बीच शनिवार की रात भी बहस और मारपीट की बात सामने आई है।

आरक्षक दीवान के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे विजय कुशवाहा और पुष्पेंद्र सिंह ने पहले साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद बस चलाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। पुष्पेंद्र सिंह ने बस ड्राइवर का काम करने से मना किया, लेकिन विजय कुशवाहा के न मानने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। इसी दौरान विजय के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि विजय कुशवाहा पहले से ही शराब के नशे में था, इसी कारण मारपीट के बाद वह सड़क पर गिर गया और अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कुसमी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय दोनों ही व्यक्ति नशे की हालत में थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn