---Advertisement---

Sidhi crime:पहले रसोइया के मौत का रहस्य बरकरार, दूसरा भी फांसी में झूला

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi crime : पहले रसोइया के मौत का रहस्य बरकरार, दूसरा भी फांसी में झूला

मामला बघेला हेरीटेज रिसॉर्ट नेबूहा का

मझौली

Sidhi crime : नगर के समीपी ग्राम नेबूहा में बघेला हेरीटेज रिसार्ट में गत वर्ष एक रसोईया का शव रिसॉर्ट के पिछवाड़े फांसी के फंदे में झूलता मिला था जिसका रहस्य अभी तक बरकरार है जबकि कल दूसरे रसोईया का शव भी फांसी के फंदे में लटका पाया गया जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बताते चलें कि उपरोक्त रिसॉर्ट में एक रसोईया जय लाल केवट का शव एक पेड़ में फांसी के फंदे में झूलता मिला था जिसका रहस्य आज तक उजागर नहीं हुआ।

दूसरे रसोईया का शव भी फांसी में झूलते मिला

बघेला हेरीटेज रिसॉर्ट में जय लाल केवट की फांसी से मृत्यु उपरांत उसके स्थान पर विपिन नामदेव पिता सुखदेव नामदेव उम्र 32 वर्ष काम करने लगा था जो मूलतः उमरिया जिले के बिजौरी ग्राम का निवासी था। इस दौरान नगर क्षेत्र मझौली के वार्ड नं 06 में किराए के कमरे में रहता था और रिसॉर्ट में रसोईया का काम करता था। जिसका शव फांसी के फंदे में झूलते पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिसिया कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

क्या रहस्य से उठेगा पर्दा

रिसॉर्ट में लगातार रसोइयों की मौत फांसी में झूलने से होने के मामले में क्या रहस्य से पर्दा उठेगा या की पूर्व घटना की तरह इस घटना का रहस्य भी बरकरार रहेगा?

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn