---Advertisement---

Sidhi:मां-बेटी की मौत, ससुर-पोती गंभीर, जंगल किनारे हुआ हादसा

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत, ससुर-पोती गंभीर, जंगल किनारे हुआ हादसा, बस चालक फरार

Sidhi जिले में रविवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 6 बजे गोरियरा बांध के पास की बताई जा रही है। हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि यह इलाका सुनसान जंगल के किनारे का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान किरण प्रजापति (26 वर्ष) और उनकी नौ माह की मासूम बेटी मानसी प्रजापति D/O अशोक प्रजापति के रूप में हुई है। किरण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानसी ने जिला अस्पताल सीधी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल व्यक्तियों में किरण के ससुर बुद्धसेन प्रजापति पिता पूसाई (45 वर्ष) और दो वर्षीय दिव्यांशी प्रजापति D/O अशोक प्रजापति शामिल हैं। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों की अनुपस्थिति के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किस कारण हुआ, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही Sidhi कोतवाली पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक पुष्पेंद्र कुमार यादव और पायलट अमृत कुमार विश्वकर्मा ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पायलट अमृत कुमार ने बताया कि “जब हम गोरियरा बांध के पास पहुंचे, तो एक महिला की मौके पर मौत हो चुकी थी। दो बच्चियां और एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिले, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान एक बच्ची ने भी दम तोड़ दिया।”

थाना प्रभारी कोतवाली कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि “घटना में दो लोगों की मौत हुई है। मैं अस्पताल में मौजूद हूं। प्राथमिक जांच की जा रही है, फिलहाल घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है।”

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मजदूरों की सुरक्षा व हक को लेकर NSUI ने श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन
मजदूरों की सुरक्षा व हक को लेकर NSUI ने श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन

संजय गांधी महाविद्यालय के नए भवन निर्माण में श्रम कानूनों की अनदेखी! मजदूरों की...

Share & Earn