Sidhi news : कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में जिले से 7 प्रदेश सचिव नियुक्त, बधाइयों का तांता
Sidhi news : सीधी। मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में जिले से सात नेताओं को प्रदेश सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें संजय साहू, शिवेंद्र बहादुर सिंह भोले, भुवनेश्वर जैसवाल, बिष्णु कुशवाहा, संत पटेल, रामजस द्विवेदी और रोहित विश्वकर्मा शामिल हैं। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
इन सभी प्रदेश सचिवों को कांग्रेस संगठन की रीति-नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह “राहुल भैया”, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त प्रदेश सचिवों ने संगठन में विश्वास जताने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया और अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक तिलकराज सिंह, पंजाब सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त प्रदेश सचिवों को बधाई दी और कांग्रेस संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
No Comment! Be the first one.