---Advertisement---

Sidhi news:तेज रफ्तार बाइक ने छीन ली आस्था की राह में जा रही महिला की मुस्कान: सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी। जिले के ग्राम पहाड़ी में सोमवार दोपहर 1:00 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। माता के मंदिर में दर्शन करने जा रही महिला को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

Sidhi news:घायल महिला की पहचान ग्राम पहाड़ी निवासी लल्ली कोल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह नियमित रूप से माता के मंदिर दर्शन के लिए पैदल जाती थीं। सोमवार को भी वह इसी श्रद्धा के साथ मंदिर जा रही थीं, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही ने उनकी राह में बड़ा हादसा खड़ा कर दिया।

Sidhi news:स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया और लल्ली कोल को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया। अस्पताल में पदस्थ सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला को सिर में गंभीर चोट आई है और वह अभी भी बेहोशी की हालत में है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर निगरानी रख रही है। फिलहाल महिला बोलने की स्थिति में नहीं है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें छुहिया घाटी में भड़की भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल चपेट में, 20 दिनों से डेरा डाले हाथियों को बचाने में जुटा वन विभाग
छुहिया घाटी में भड़की भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल चपेट में, 20 दिनों से डेरा डाले हाथियों को बचाने में जुटा वन विभाग

छुहिया घाटी में भड़की भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल चपेट में, 20 दिनों से...

Share & Earn