---Advertisement---

Sidhi news:नगर मझौली में आयोजित हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:नगर मझौली में आयोजित हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन

देश की एकता व अखंडता के लिए विभाग प्रमुख ने हिंदू समाज का किया आह्वान

संजय सिंह मझौली

Sidhi news:जिले के नगर क्षेत्र मझौली स्थित शीलू शगुन पैलेस में पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अनुसार “विशाल हिंदू सम्मेलन” का आयोजन 30 जनवरी 2026 को किया गया जिसमें मुख्य वक्ता प्रशांत जी विभाग प्रचारक सीधी/सिंगरौली विभाग,जनजातीय प्रमुख बाल करण बैगा,ज्योतिष पुरोहित वीरेंद्र शुक्ला एवं नारी शक्ति के रूप में साधना सिंह मंचासीन रहे।

IMG 20260130 WA0042 News E 7 Live

कार्यक्रम के प्रथम चरण में सुंदरकांड का पाठ किया गया एवं सरस्वती विद्यालय के छात्र– छात्राओं द्वारा समरसता गीत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। दूसरे चरण में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां मुख्य वक्ता प्रशांत जी के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे देश में 80 हजार स्थानों पर हिंदू समाज के द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी के तहत यहां भी कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।हिंदू समाज आत्म विस्मृत होता जा रहा है,समाज बिखरता हुआ दिख रहा है।

समाज को तोड़कर भारत की एकता अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है,हिंदुओं के मान बिंदुओं को भी तोड़ने का काम किया जा रहा है जिसके लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया।वहीं कहा गया कि संघ शक्ति ही राष्ट्र का निर्माण कर पाएगी।हमारा भारत चिरंजीवी भारत को,अजेय भारत को इसके लिए भी हिंदू समाज का आह्वान करते हुए हर समय सजग रहने एवं तत्पर रहने का सुझाव दिया।

Sidhi news:नारी शक्ति के रूप में साधना सिंह ने कुल कुटुंब के संबंध में संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज के साथ-साथ परिवार भी टूट रहे हैं और समाज की मान्यताएं, परंपराएं भी टूट रही हैं जो चिंता का विषय है जिसके लिए हमें अपने अतीत के इतिहास को जानना और समझना होगा और उसका अनुसरण करना होगा। कार्यक्रमआयोजन हिंदू समाज नगर क्षेत्र मझौली के द्वारा किया गया है।

IMG 20260130 WA0043 News E 7 Live

बताया गया कि पूरे मझौली तहसील में 19 मंडल एवं एक नगर शामिल है और प्रत्येक मंडल में विशाल हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसमें कुछ मंडलों में पूर्व में कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं शेष बचे मंडलों में आने वाले दिनों में इसी तरह विशाल हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कलेक्टर हटाने के निर्देश, सहकारी बैंक GM निलंबित, “मैदान छोड़ बल्लभ भवन में बैठे अधिकारी” पर फटकार
कलेक्टर हटाने के निर्देश, सहकारी बैंक GM निलंबित, “मैदान छोड़ बल्लभ भवन में बैठे अधिकारी” पर फटकार

सीधी में CM डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन,कलेक्टर हटाने के निर्देश, सहकारी बैंक...

Share & Earn