---Advertisement---

Sidhi news:जिले के कोरौली कला में पहाड़ी पर मिला रहस्यमयी जीवाश्म, 12 मीटर लंबी हड्डियों से मची सनसनी, 5 दिन बाद भी नहीं पहुंची पुरातत्व टीम

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:जिले के कोरौली कला में पहाड़ी पर मिला रहस्यमयी जीवाश्म, 12 मीटर लंबी हड्डियों से मची सनसनी, 5 दिन बाद भी नहीं पहुंची पुरातत्व टीम

Sidhi news:एमपी के सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरौली कला के अतरौला में पहाड़ी पर संदिग्ध जीवाश्म (फॉसिल) मिलने की वजह से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। वही ग्रामीणों के अनुसार पहाड़ी पर बेहद विशाल और विकराल आकार की हड्डियां दिखाई दीं, जिनकी लंबाई करीब 11 से 12 मीटर तक बताई जा रही है। इस असामान्य खोज की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल वन विभाग और एसडीएम सिहावल को दी गई।

वही पूरे मामले को लेकर सिहावल एसडीएम एवं पुरातत्व विभाग की प्रभारी अधिकारी प्रिया पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। यह विषय पुरातत्व विभाग से संबंधित है, इसलिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया है, लेकिन फिलहाल अभी तक कोई भी विशेषज्ञ टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी है। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी गई है ताकि स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Sidhi news:वही स्थानीय निवासी नारायण केवट निवासी अतरौला ने बताया कि पहाड़ी पर जब उन्हें बड़ी हड्डियां दिखाई दीं है तो उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी सरपंच को दी है,लेकिन इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चों द्वारा हड्डियों को इधर-उधर फेंका जाने लगा, जिससे संभावित ऐतिहासिक साक्ष्यों को नुकसान पहुंचने का अब बड़ा खतरा पैदा हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए नारायण केवट ने स्वयं पहल करते हुए बिखरी हड्डियों को एकत्र कर एक स्थान पर सुरक्षित रखा, ताकि विभागीय टीम आकर जांच कर सके।

वही राम सुमिरन पटेल ने इस मामले मे नाराजगी जताते हुए कहा कि इस घटना को करीब पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। हड्डियां पहाड़ी क्षेत्र में चारों ओर बिखरी पड़ी हैं, जिससे इनके नष्ट होने की आशंका बढ़ती जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn