---Advertisement---

Sidhi news:फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 16 हजार का ईनाम घोषित

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ. रवीन्द्र वर्मा ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 16 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा।

Sidhi news:ग्राम लालीमाटी जिला सीधी के मनोज साकेत पिता रमेश साकेत की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये तथा ग्राम तेन्दुआ थाना जमोड़ी जिला सीधी के नीतेश दुबे पिता प्रभा शंकर दुबे, सुजीत दुबे पिता हरिशंकर दुबे एवं राखी मिश्रा पिता भगौती मिश्रा की गिरफ्तारी पर 03 हजार रूपये तथा दो अज्ञात फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 08 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

---Advertisement---
Share & Earn