---Advertisement---

Sidhi news:ग्राम पंचायत भगवार की अनूठी पहल,सरपंच-सचिव की अगुवाई में पंचायत भवन बना ज्ञान का केंद्र, बच्चों को मिल रही निःशुल्क शिक्षा

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:ग्राम पंचायत भगवार की अनूठी पहल,सरपंच-सचिव की अगुवाई में पंचायत भवन बना ज्ञान का केंद्र, बच्चों को मिल रही निःशुल्क शिक्षा

Sidhi news:सीधी जिले की ग्राम पंचायत भगवार में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिल रही है। सरपंच चेतना सिंह एवं सचिव रामभद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में पंचायत भवन को पढ़ाई का केंद्र बनाया गया है, जहां गांव के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। यह पहल उन अभिभावकों और बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से अब तक अपने बच्चों को नियमित ट्यूशन या अतिरिक्त पढ़ाई नहीं करा पा रहे थे।

Sidhi news:इस निःशुल्क शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन कक्षाओं के लिए तीन समर्पित शिक्षकों की व्यवस्था की गई है, जो पूरे मनोयोग से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उल्लेखनीय बात यह है कि यह पूरा प्रयास स्वयं के व्यय से किया जा रहा है और पिछले एक माह से लगातार जारी है।

जहा वर्तमान में लगभग 40 बच्चे नियमित रूप से पंचायत भवन पहुंचकर ट्यूशन ले रहे हैं। बच्चों में पढ़ाई को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह-सुबह पंचायत भवन में बच्चों की चहल-पहल और किताबों के साथ बैठकर पढ़ने का दृश्य गांव के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है।

वही सरपंच चेतना सिंह ने बताया कि शिक्षा ही गांव और समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। यदि बच्चों को सही समय पर मार्गदर्शन और सहयोग मिले, तो वे आगे चलकर गांव और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं सचिव रामभद्र शुक्ला ने अभिभावकों से अपील की है कि जो माता-पिता अभी तक इस निःशुल्क शिक्षा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, वे अपने बच्चों को अवश्य पंचायत भवन भेजें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

साथ ही ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह के प्रयास से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और बच्चों का भविष्य मजबूत होगा। ग्राम पंचायत भगवार की यह पहल निश्चित रूप से अन्य पंचायतों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण बन रही है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,एक भी महिला पदाधिकारी नहीं,शिवराज सिंह के चचेरे भाई बने उपाध्यक्ष
बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,एक भी महिला पदाधिकारी नहीं,शिवराज सिंह के चचेरे भाई बने उपाध्यक्ष

बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,एक भी महिला पदाधिकारी नहीं,शिवराज सिंह के चचेरे...

Share & Earn