---Advertisement---

Sidhi news:एक शाम बघेली के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:एक शाम बघेली के नाम इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी का आयोजन शाम 05 बजे से यूसीएन मास पब्लिक स्कूल में रखा गया, अतिथि कृष्ण मोहन द्विवेदी प्रयागराज, मनोज प्रयागराज, कैलाश केशरी प्रयागराज, डॉ मनोज सिंह, एसडी सिंह और रोहिणी तिवारी, स्वेता तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इन्द्रवती नाट्य समिति के कलाकार सृजन मिश्र एवं साथियों ने बघेली लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया तो वहीं दूसरी ओर एक्सट्रीम आर्ट एंड एजुकेशनल सोसाइटी सीधी की गायिका श्रुति सिंह और साथियों ने रोशनी प्रसाद मिश्र और नीरज कुंदेर के मार्गदर्शन में बघेली संस्कार गीत की प्रस्तुति से पारंपरिक संस्कार गीतों का मान बढ़ाया। अन्य कलाकारों में दृष्टि तिवारी, मानसी तिवारी, स्वर्णिम द्विवेदी, दिव्या द्विवेदी, शुभि सिंह, अनभूति कुंदेर, ओमकार पाण्डेय, देवांश तिवारी, अभिनय कुंदेर ने शानदार प्रस्तुति दी, ढोलक पर संगत कर रहे थे श्लोक तिवारी और तबला वादन सत्यदीप द्विवेदी ने किया। प्रस्तुति उपरान्त अतिथियों ने प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि बघेली माटी की बोली बानी की सोंधी खुशबू भोजपुरी से कहीं भी कमतर नहीं है परन्तु बघेली को वह सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था ।

हालांकि उसका एक फायदा भी है कि अभी बघेली कलाओं में शुद्धता और देशीपन बचा हुआ है जबकि भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी में आज की स्थिति में फूहड़पन का बोलबाला है।

Sidhi news:कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक सूर्यप्रकाश सिंह बघेल, रूचि सिंह, आयोजन समिति से नीरज कुंदेर, रोशनी प्रसाद मिश्र, रजनीश जायसवाल, प्रजीत साकेत की विशेष उपस्थिति रही। उक्त अवसर पर भारी तादात में श्रोता उपस्थित रहे, मंच संचालन रोशनी प्रसाद मिश्र ने किया अंत में सभी अतिथियों, श्रोताओं और कलाकारों का आभार सूर्यप्रकाश सिंह ने व्यक्त किया।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:संविदा कर्मचारियों की लगातार जारी है हड़ताल
Sidhi news:संविदा कर्मचारियों की लगातार जारी है हड़ताल

संवाददाता-: अनिल शर्मा Sidhi news:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों...

Share & Earn