---Advertisement---

Sidhi news:कलेक्टर के सख्त निर्देश पर रेत माफिया पर प्रहार,रामपुर नैकिन में तहसीलदार आशीष मिश्रा की छापेमार कार्रवाई

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:कलेक्टर के सख्त निर्देश पर रेत माफिया पर प्रहार,रामपुर नैकिन में तहसीलदार आशीष मिश्रा की छापेमार कार्रवाई, ओवरलोड रेत से भरे 4 हाईवा जब्त

Sidhi news:सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में रामपुर नैकिन तहसील क्षेत्र में तहसीलदार आशीष मिश्रा ने राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम के साथ बड़ी छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान ओवरलोड रेत से भरे कुल चार हाईवा वाहनों को जब्त कर थाना रामपुर नैकिन में सुपुर्द किया गया है।

वही जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार देर रात लगभग 2 बजे तथा रविवार सुबह दो चरणों में की गई। तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत लगातार मिल रही अवैध रेत परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान जब संदिग्ध हाईवा वाहनों को रोका गया तो वे निर्धारित क्षमता से अधिक रेत का परिवहन करते पाए गए।

Sidhi news:तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई सीधी कलेक्टर के स्पष्ट एवं सख्त निर्देशों पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए सभी वाहन ओवरलोड थे और अवैध तरीके से रेत का परिवहन कर रहे थे। जब वाहन चालकों से वैध दस्तावेजों की मांग की गई तो वे कोई भी वैध अनुमति पत्र या परिवहन से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया।

जहा प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अवैध रेत उत्खनन और ओवरलोड परिवहन के कारण सड़कों की हालत खराब हो रही थी और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।

वही तहसीलदार आशीष मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध रेत कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस प्रकार की सघन जांच और छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस सख्ती से यह संदेश साफ है कि कानून तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई तय है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें एलपीजी सिलेंडर वितरण में नए नियम लागू, अब OTP से ही मिलेगा सिलेंडर, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद ही होगी अगली बुकिंग
एलपीजी सिलेंडर वितरण में नए नियम लागू, अब OTP से ही मिलेगा सिलेंडर, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद ही होगी अगली बुकिंग

एलपीजी सिलेंडर वितरण में नए नियम लागू, अब OTP से ही मिलेगा सिलेंडर, शहर...

Share & Earn