Sidhi news:सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. बैजनाथ प्रजापति के मार्गदर्शन में ग्राम ताला स्थित वृद्धाश्रम में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. अजय तिवारी के नेतृत्व में किया गया।
शिविर के दौरान डॉ. तिवारी ने उपस्थित बुजुर्गों को समग्र स्वास्थ्य (Holistic Well-Being) एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आयुष पद्धति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार-विहार, नियमित दिनचर्या एवं योग-प्राणायाम के लाभों पर प्रकाश डाला। बुजुर्गों द्वारा पूछी गई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान उनकी स्थानीय भाषा में सरल एवं सहज तरीके से समझाया गया।
Sidhi news :कार्यक्रम में सभी वृद्धजनों का रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकतानुसार आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से उपचार एवं परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।
