---Advertisement---

Sidhi news:आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:आजाद अध्यापक शिक्षक संघ म.प्र. के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल, हरीश मिश्र जिलाध्यक्ष सीधी एवं विजय तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कर्मचारी हितैषी सरकार एवं कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य के सभी शासकीय कर्मचारियों को 5 प्रतिशत वृद्धि करते हुए 55 प्रतिशत मंहगाई भत्ता किए जाने की स्वीकृति का आजाद अध्यापक शिक्षक संघ म.प्र. की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Sidhi news:प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मंहगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा के तत्काल बाद प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ प्रदेश के सभी अध्यापक शिक्षक संवर्ग के साथियों को मंहगाई भत्ता में वृद्धि की बधाई देते हुए शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र की सभी शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महती भूमिका निर्वहन करने की बात कहा है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें "छोटी उम्र, बड़ा हौसला: साक्षी जायसवाल ने संभाली जनपद सीईओ की कमान”
"छोटी उम्र, बड़ा हौसला: साक्षी जायसवाल ने संभाली जनपद सीईओ की कमान”

"छोटी उम्र, बड़ा हौसला: साक्षी जायसवाल ने संभाली जनपद सीईओ की कमान” सीधी जिले...

Share & Earn