---Advertisement---

Sidhi news:बहरी पुलिस की कार्यवाही,गोपद नदी से अवैध रेत उत्खनन करते 407 वाहन जप्त, आरोपी चालक हिरासत में

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:बहरी पुलिस की कार्यवाही,गोपद नदी से अवैध रेत उत्खनन करते 407 वाहन जप्त, आरोपी चालक हिरासत में

​Sidhi news:पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में खनिज माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बहरी, निरीक्षक राजेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोपद नदी में दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन की कोशिश को नाकाम करते हुए वाहन व आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की है।

​घटना का विवरण

थाना प्रभारी बहरी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि गोपद नदी से कुछ लोग अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन की तैयारी में हैं। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम ने जब नदी किनारे बालू घाट पर रेड की, तो वहाँ एक पीले-सफेद रंग का 407 वाहन खड़ा मिला, जिसमें मजदूर फावड़ा-तगाड़ी से अवैध रेत लोड कर रहे थे।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे मजदूर, चालक धराया

पुलिस की आहट पाते ही रेत लोड कर रहे मजदूर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आकाश शुक्ला (पिता श्यामाचरण शुक्ला, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम जनकपुर कुचवाही) बताया। वाहन की ट्राली की जाँच करने पर उसमें 20-25 तगाड़ी अवैध रेत लोड पाई गई।

जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही

Sidhi news:पुलिस ने घटना स्थल से अवैध रेत के उत्खनन में प्रयुक्त फावड़ा, तगाड़ी सहित 407 वाहन को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया है। आरोपी चालक के विरुद्ध खनिज अधिनियम व संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

​सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पांडेय, प्रधान आरक्षक रामसुन्दर साकेत, आरक्षक राजकमल, प्रभात एवं नन्दलाल यादव का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn