---Advertisement---

Sidhi news:भाजपा त्याग, तपस्या और बलिदान से सिंचित पार्टीः रीती

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:पार्टी कार्यालय सीधी में पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में पार्टी का 46 वें स्थापना दिवस विचार गोष्ठी आयोजित की गई। पार्टी की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बतौर मुख्य अतिथि सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से सिंचित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर निरंतर भारत को विश्व गुरु बनाने में लगी हुई है।

Sidhi news:भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज  विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हम सब कार्यकर्ता गौरवान्वित हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने स्थापना दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकसित भारत के संकल्प को ले कर आगे बढ़ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित के संकल्प को पूर्ण करने के लिए कार्य कर रहा है। राष्ट्र सर्वोपरि के ध्येय के साथए जो राष्ट्र चेतना की ज्योति 6 अप्रैल 1980 को प्रज्वलित हुई थी वह आज अपने प्रकाश से संपूर्ण भारत को विकसित करने के संकल्प के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने की राह पर अग्रसर है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल
उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल

उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn